भागलपुर, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना पुलिस ने एक कांड के तहत कार्रवाई करते हुए एससी एसटी एक्ट में नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हरेराम पोद्दार, रामचंद्र पोद्दार, श्रीराम पोद्दार एवं प्रिंस कुमार शामिल हैं। सभी अभियुक्त मोहनपुर गांव, थाना पिपरिया के निवासी बताए गए हैं। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य एवं जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार उक्त मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद लगातार अनुसंधान किया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.