भागलपुर, फरवरी 11 -- कजरा। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है। यह कोई सामान्य कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकार की नाकामियों को छिपाने की सोची-समझी कोशिश है। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि जहानाबाद की नीट छात्रा के रेप और संदिग्ध मौत के मामले में पप्पू यादव लगातार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठा रहे थे। उन्होंने प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे, जिससे सत्ता पक्ष असहज था। प्रवक्ता ने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने पर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सांसद की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...