भागलपुर, जनवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खरीदी गई एंबुलेंस पिछले करीब एक वर्ष से उपयोग के अभाव में कार्यालय के सामने खड़ी शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। विभागीय उदासीनता के कारण यह एंबुलेंस आम जनता के लिए राहत के बजाय सवालों का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग ने सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए इस एंबुलेंस की खरीदारी की थी। बावजूद इसके, आज तक इसका नियमित रूप से उपयोग नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लखीसराय शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर माह औसतन 30 से 40 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें घायलों को तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.