भागलपुर, जनवरी 7 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा थाना क्षेत्र के श्रीघना गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा जमीन खरीद-फरोख्त में 39 लाख रुपये की बड़ी ठगी और परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित थाना क्षेत्र के शिवडीह गांव निवासी स्व. बौधू मंडल के पुत्र कामेश्वर मंडल ने आरोप लगाया है कि जमीन रजिस्ट्री के नाम पर उससे श्रीघना गांव निवासी रामजी तांती के पुत्र रंजीत तांती 39 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा तो उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र के श्रीघना गांव निवासी रंजीत कुमार ने अपनी जमीन (खाता-खेसरा संख्या 550, रकबा लगभग 20.5 डिसमिल) बेचने का प्रस्ताव दिया। जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर उसने अलग-अलग तिथियों में पीड़ित शिवडीह...