भागलपुर, जनवरी 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। परिवहन विभाग के अंतर्गत कार्यरत चलन्त दस्ता सिपाहियों ने बिहार पुलिस के समान पे-लेवल तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। सिपाहियों का कहना है कि वे भी "सिपाही संवर्ग" के अंतर्गत आते हैं और उनकी भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, उम्र सीमा तथा दौड़-कूद सहित सभी मानक बिहार पुलिस के समान केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के माध्यम से पूरी की गई है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक पे-लेवल-02 में रखा गया है, जबकि बिहार पुलिस, उत्पाद पुलिस, अग्निशमन सेवा एवं जेल पुलिस (वार्डर) सहित अन्य सभी सिपाही संवर्ग को पे-लेवल-03 और उससे जुड़ी सुविधाएं प्राप्त हैं। चलन्त दस्ता सिपाहियों ने बताया कि वे एक सशस्त्र बल हैं और उन्हें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल द्वारा सभी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.