भागलपुर, फरवरी 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित पंजाबी मोहल्ला के गुरुद्वारा में बुधवार को साहिबजादा बाबा अजीत सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को विशेष रूप से सजाया गया तथा सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। साहिबजादा अजीत सिंह (11 फरवरी 1687 - 23 दिसंबर 1704) गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्येष्ठ पुत्र एवं माता सुंदरी जी के सुपुत्र थे। सिख इतिहास में उनका नाम वीरता, त्याग और धर्म रक्षा के लिए अमर है। उनके जन्मोत्सव के अवसर पर समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया, जहां शब्द कीर्तन एवं गुरुबाणी का पाठ किया गया। रागी जत्था द्वारा प्रस्तुत किए गए शब्द कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा अजीत सिंह के जीवन, साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.