भागलपुर, जनवरी 16 -- कजरा। सरकारी व निजी विद्यालयों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूल परिसरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है।शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों के साथ मिलकर झंडारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। विद्यालयों में प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और नाटक की रिहर्सल चल रही है। छात्र-छात्राओं को संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई स्कूलों में चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी विद्यालयों में समय से झंडारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.