भागलपुर, नवम्बर 22 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि नगर परिषद द्वारा केआरके मैदान में स्थायी शौचालय और बाथरूम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले में आयोजित होने वाले प्रमुख राजनीतिक, सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रमों में अब शौचालय की असुविधा से लोगों को निजात मिलेगी। डीएम मिथिलेश मिश्र की पहल पर तैयार यह स्पेशल शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें बिजली, पानी, सफाई की समुचित व्यवस्था और आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केआरके मैदान, जो जिले के बड़े सरकारी कार्यक्रमों और सभाओं का मुख्य आयोजन स्थल है, वहां पहले हर आयोजन के दौरान अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इससे न सिर्फ असुविधा होती थी, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर भी कई बार समस्याएं सामने आती थीं। अब विज्ञान भवन के बगल में और मंच के ठीक दाहिनी ओर आधुनिक स्थायी शौचालय का...