भागलपुर, मार्च 22 -- कजरा। एक संवाददाता कजरा पुलिस ने अरमा गांव से दो एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि अजीत कुमार पिता केदार सिंह व ब्रजेश महतो पिता बैकुंठ महतो दोनों साकिन अरमा थाना कजरा जो पूर्व कांड के दर्ज मामले में न्यायालय से फरार चल रहे थे। जिसे कोर्ट के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पर उक्त दोनों को अपने घर अरमा से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार के साथ जमादार विनोद कुमार भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.