भागलपुर, अगस्त 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार गौशाला गली रोड स्थित मुख्य सड़क पर शुक्रवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा के ठोकर से वृद्ध के जख्मी होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में लिए भर्ती कराया गया। पहचान चानन थाना क्षेत्र कोड़ासी मुसहरी गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के 65 वर्षीय पुत्र रामावतार प्रसाद के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित नया बाजार स्थित निजी बैंक जा रहा था। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से पीड़ित के इलाज का खर्च आरोपी ई-रिक्शा चालक से दिलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.