भागलपुर, मार्च 6 -- कजरा। थाना क्षेत्र के उरैन गांव में अजीजत हुसैन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार एवं ईद को लेकर गरीब एवं वंचित मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कपड़े सहित अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया गया। वहीं इस मौके पर कपड़े एवं उन्य आवश्यक सामग्री पाकर गरीब व वंचित महिला, पुरुष एवं बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। उन्होंने ट्रस्ट के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा हर साल इस मौके पर आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.