भागलपुर, फरवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा मद्य-पदार्थों एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर पूर्ण रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि व्यापक स्तर पर रात्रि गश्ती के दौरान रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सघन वाहन एवं व्यक्ति जांच की गई। अभियान के दौरान सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की। अनावश्यक रूप से रात्रि में घूमने वालों से पहचान पत्र एवं आने-जाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली गई। उचित और संतोषजनक कारण बताने के बाद ही लोगों को जाने दिया गया। वहीं, बिना कारण रात में बाहर निकलने वालों को कड़ी हिदायत दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.