भागलपुर, फरवरी 14 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद के अधिकारी प्रभात रंजन के निर्देश पर सिटी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में नपकर्मी सूरज कुमार सहित अन्य सफाईकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के तहत नगर परिषद की टीम शहीद द्वार से दलबल के साथ निकली और बड़ी दुर्गा मंदिर होते हुए बाजार समिति तक पहुंची। इस दौरान फुटपाथ एवं सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे फुटपाथ खाली रखें और निर्धारित दायरे में ही दुकान लगाएं। अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ आम राहगीरों की सुविधा के लिए है और उस पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.