अररिया, फरवरी 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ज़िला परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बाईपास चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जांच के दौरान बड़ी संख्या में बाइक चालक बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के पकड़े गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। यह सघन वाहन चेकिंग अभियान ज़िला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के स्पष्ट निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि जांच प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके। जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र आरसी बीमा...