भागलपुर, फरवरी 1 -- लखीसराय। शहर के शहीद द्वार के पास, लखीसराय रेलवे स्टेशन की ओर ईरिक्शा और ऑटो चढ़ाने के दौरान अव्यवस्थित यातायात एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। रविवार को पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही एक बाइक चालक बुढ़ी माता को लेकर स्टेशन की ओर ऊपर चढ़ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गई और सवार नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन घटना ने वहां की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लखीसराय स्टेशन के शहीद गेट के पास बड़ी संख्या में टोटो और ऑटो लगाकर खड़े रहते हैं। इससे न सिर्फ सड़क संकरी हो जाती है, बल्कि बाइक और अन्य वाहनों को स्टेशन की ओर जाने में भारी परेशानी होती है। आए दिन इसी स्थान पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होते रहती है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार...