भागलपुर, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर थाना एवं कबैया थाना पुलिस के द्वारा विगत रात्रि जिले के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। देर रात तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। जांच के दौरान विशेष रूप से बाइक चालकों की डिक्की, बैग एवं अन्य सामानों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी प्रकार के अवैध मद्य-पदार्थ, हथियार या संदिग्ध वस्तुओं का परिवहन न किया जा रहा हो। अभियान का मुख्य उद्देश्य मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.