भागलपुर, फरवरी 23 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच में करीब चार हजार रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। एसआई मो.आलम और अपर थानाध्यक्ष रविकांत के साथ पुलिस बल मौजूद थे। थाना चौक, बाजार और अन्य स्थानों पर दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले, वाहनों के उचित कागजात नहीं रखने वालों का चालान काटा गया और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए चालान काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...