भागलपुर, फरवरी 1 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को गंगा स्नान व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बड़हिया क्षेत्र में उमड़ पड़ी। निजी वाहनों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के कारण पूरे बड़हिया क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट की ओर स्नान-ध्यान के लिए आवागमन करते रहे। जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया। इस दौरान बड़हिया बाजार से होकर गुजरने वाले एनएच पर जाम की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें दूर-दूर तक लगी रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। संकीर्ण सड़क और अत्यधिक वाहनों के दबाव के कारण यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.