भागलपुर, फरवरी 2 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन के समीप निर्माणाधीन ग्रिड में पोल गाड़ने का कार्य किए जाने को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई है। इस क्रम में हाथीदह से आने वाली 33 हजार हाई वोल्टेज लाइन में करंट प्रवाह अस्थायी रूप से बंद किया गया है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 फरवरी से 07 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नगर एवं प्रखंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय निर्माण कार्य को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में पूर्ण कराने के उद्देश्य से लिया गया है। इस संबंध में कनीय अभियंता रवि राज कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व जल भंडारण सहित अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.