भागलपुर, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत सिंगारपुर स्थित श्री रामेश्वरधाम न्यास समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित विशाल रामेश्वरधाम शिव मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाते हुए पाइलिंग की ढलाई का शुभारंभ किया गया। यह कार्य डीएम मिथिलेश मिश्र की विशेष पहल से प्रारंभ हुआ, जिससे मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को नई गति मिली है। पाइलिंग कार्य का शुभारंभ न्यास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सचिव सीताराम सिंह, कोषाध्यक्ष रामाधार सिंह, संरक्षक सदस्य सह फिल्मकार रविराज पटेल तथा पूर्व बैंक प्रबंधक सीताराम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह और आस्था का विशेष वातावरण देखा गया। अनुमंडल पदाधिकारी सह न्यास अध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने कहा कि रामेश्वरधाम शिव म...