भागलपुर, अगस्त 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चानन थाना क्षेत्र के रेउटा गांव में सोमवार को मामूली विवाद में बुजुर्ग दंपति के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान रेउटा गांव निवासी नागेश्वर मंडल के 51 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र मंडल एवं उनकी 46 वर्षीय पत्नी विनीता देवी के रूप में हुई। फिलहाल पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं। पीड़ित ने इलाज के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। हालांकि मारपीट का स्पष्ट कारण नहीं बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.