भागलपुर, फरवरी 1 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। माघ मास की पूर्णिमा अर्थात माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बड़हिया के गंगा घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु नगर पहुंचे और पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान बाद श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों एवं शिवालयों में पूजा-अर्चना कर ईश्वर से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उन्नति की कामना की। गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया था। विभिन्न रेलगाड़ियों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं तथा मंदिर परिसरों में रात्रि विश्राम किया। अलसुबह से ही नगर स्थित कॉलेज गंगा घाट पर स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया। जो दोपहर बाद तक लगातार जारी रहा। इस अवसर पर ...