भागलपुर, जनवरी 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार धर्मरायचक वार्ड संख्या छह में रविवार को मां के निधन पर मृत्यु भोज का बहिष्कार कर असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। जो समाज में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार स्व मिश्री भगत की पत्नी यशोदा देवी का निधन 22 दिसंबर को हुआ था। जिनका दो पुत्र है। छोटे बेटे ने मृत्यु भोज का बहिष्कार कर असहाय के बीच कंबल वितरण करने का निर्णय लिया। बड़े भाई की सहमति नहीं होने पर उसने मृत्यु भोज में शामिल न होकर मां के श्राद्धकर्म के बाद के बाद समाज के असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। वार्ड के ही सार्वजनिक स्थल बिसहरी स्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर लगभग 250 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी मृत्यु भोज का बहिष्कार कर असहाय लोगों को मृत्यु भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.