भागलपुर, जनवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा मद्य पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार की रात्रि विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों और बाजार इलाकों में व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान में थाना प्रभारी, गश्ती पदाधिकारी एवं पुलिस बल की टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने दोपहिया, चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान बिना हेलमेट व बिना कागजात वाहन चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.