भागलपुर, जनवरी 30 -- कजरा,एक संवाददाता। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा एक "मनुवादी सोच" से संचालित पार्टी है, जिसमें दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों के हितों के लिए कोई वास्तविक स्थान नहीं है। कांग्रेस राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियां और कार्यशैली लगातार सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ रही हैं। सत्ता में रहते हुए भाजपा ने संविधान में निहित समानता, बंधुत्व और आरक्षण जैसे प्रावधानों को कमजोर करने का प्रयास किया है। भाजपा की राजनीति मनुवादी मानसिकता से प्रेरित है, जो समाज को ऊंच-नीच में बांटने का काम करती है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलितों पर बढ़ते अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.