भागलपुर, जनवरी 29 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय की प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय कुमारी ज्योत्सना के निर्देशानुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लखीसराय प्रखंड के वृन्दावन ग्राम स्थित आर.के. एवं एक निजी ट्यूटोरियल में आयोजित हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरों और अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र अजय कुमार यादव ने बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हो...