भागलपुर, दिसम्बर 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला विधिक प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बड़हिया के पहाड़पुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास निगम जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने किया। उद्घाटन जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, अधिकार मित्र अजय कुमार यादव एवं वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। प्रशांत कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कह...