भागलपुर, फरवरी 1 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 80 पर चुहरचक के समीप रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस और ट्रक की टक्कर में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान फतुहा निवासी संजय राम के पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में की गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार लकड़ी लदा ट्रक पटना से लखीसराय की ओर जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से भरी एक बस बड़हिया की ओर आ रही थी। चुहरचक के पास निर्माणाधीन नाले के कारण सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। इसी दौरान बस चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.