भागलपुर, अक्टूबर 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुबार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशानुसार सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में बिहार योग विद्यालय, मुंगेर से आए प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणरत सिपाहियों को योगाभ्यास का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने सिपाहियों को शरीर और मन को संतुलित रखने वाले विभिन्न योगासन कराए। इनमें सूर्य नमस्कार, योग निद्रा, मंडूकासन, शशांकासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास शामिल था। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन की विधि, उससे होने वाले लाभ और उसके नियमित अभ्यास से मानसिक एकाग्रता, शारीरिक स्फूर्ति और तनाव नियंत्रण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि अनुशासन, आत्मनियंत्रण और कार्य क्षमता को भी बढ़ाता है, जो कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.