भागलपुर, फरवरी 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सीएचसी में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शिविर में जांच कराने वाली महिलाओं की भीड़ देखी गई। गर्भवती महिलाएं जांच कराने के लिए आई हुई थीं और एएनएम ने स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद महिला चिकित्सकों डॉ. राहत जहां, डॉ.पूजा और डॉ. प्रियंका ने जांच की। इन महिलाओं को दवा भी दी गई। कई महिलाओं और अभिभावकों ने बताया कि जरूरत रहने पर भी अल्ट्रासाउंड से जांच नहीं होती है। केवल मशीन लाकर रखा हुआ है। उपयोग नहीं होता है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्राइवेट क्लीनिक में जाना पड़ता है। सौ से ज्यादा महिलाओं की जांच की गई। कुछ ने अल्पाहार नहीं मिलने की शिकायत भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...