भागलपुर, फरवरी 1 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। लंबित एवं विशेष मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस बल द्वारा चलाया जा रहा छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटी शामिल हैं। इनमें लक्ष्मीपुर निवासी पंकज सिंह के पुत्र गोपाल कुमार, बड़हिया वार्ड संख्या दो निवासी फूलचरण दास के पुत्र दिनेश दास, नेपाल दास तथा डोमा दास के पुत्र फूलचरण दास शामिल हैं। ये सभी न्यायालय से फरार चल रहे थे, जिन्हें उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर शराब पीकर शोर-शराबा करने की सूचना पर की गई कार्रवाई में पहाड़पुर निवासी तनिक मांझी के पुत्र घनश्याम मांझी, मानिक मांझी के पुत्र दीपक मांझी ...