भागलपुर, फरवरी 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। अवधेश दीक्षित के निर्देशन में शनिवार की रात्रि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पैदल गश्ती पुलिस मार्च के साथ-साथ ओडी जांच, डायल 112 पुलिस ड्यूटी की जांच तथा अन्य सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। एसपी ने स्वयं कई स्थानों पर पहुंचकर पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान रात में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.