भागलपुर, जनवरी 31 -- लखीसराय: बड़हिया, एक संवाददाता। नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 64वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान श्रीकृष्ण बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मौजूद कांग्रेस नेता सह सेवानिवृत्त आईएएस गोरखनाथ ने अपने संबोधन में बिहार केशरी श्रीकृष्ण बाबू को बिहार का आविष्कारक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार को ज्ञान की भूमि बनाने में श्रीकृष्ण बाबू की महत्ता और भूमिका को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वे राज्य और समाज के बेहतरी के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में जन भागीदारी के पक्षधर थे। ज्ञान गौरव सिंह ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.