भागलपुर, फरवरी 22 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 फरवरी तक बड़ोदरा के न्यू सामा इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के साथ-साथ रेलवे और सर्विसेस की टीमें भी हिस्सा ले रही है। चार दिवसीय इस स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से लखीसराय जिला के बड़हिया निवासी विकास कुमार उर्फ कन्हैया का चयन हुआ है। विकास, बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या चार निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र हैं। जिले से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में उनका चयन होना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विकास पूर्व में भी विभिन्न स्तरों के कबड्डी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.