अररिया, दिसम्बर 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर परिषद ने फॉगिंग अभियान की शुरुआत कर दी है। नगर परिषद की टीम द्वारा शहर के मुख्य सड़कों, गली-मोहल्लों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फॉगिंग कर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। चितरंजन रोड सहित कई इलाकों में मशीन द्वारा छिड़काव किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नालों की सफाई समय पर नहीं होने और जलजमाव की समस्या से गंदगी बढ़ती जा रही है। इससे मच्छरों, कीड़े-मकोड़ों और बदबू की परेशानी गंभीर रूप ले चुकी है। शाम होते ही मच्छरों का हमला तेज हो जाता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर परिषद ने यह कदम उठाया।नगर परिषद पदाधिकारी डॉ. रमन ...