भागलपुर, फरवरी 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दोगाय गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इसकी अध्यक्षता बजरंग दल के बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी एवं मंच संचालन विहिप जिला मंत्री बंटी कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत रविदास को महान समाज सुधारक बताते हुए उनके विचारों और संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिला मंत्री बंटी ने कहा कि संत रविदास दलित समाज के प्रमुख प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता एवं आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज कुछ राजनेता अपने स्वार्थ के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं और दलित समाज को राजनीतिक कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वक्ताओं ने संत रविदास के ऐतिहासिक योगदान, व्यक्...