भागलपुर, नवम्बर 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचेना गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गांव स्थित तीन घरों में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना में करीब चार लाख रुपये के जेवरात के साथ-साथ 25,000 नगद और अन्य कीमती सामान की चोरी की गई। बताया जाता है कि चोरी की यह घटना पचेना गांव निवासी तीन भाइयों-दीपू मोदी, राहुल मोदी एवं साधु मोदी-के घरों में हुई, जो शहर में रहकर काम करते हैं। उनके घर पर उनकी वृद्ध मां अकेले रहती थीं। जानकारी के अनुसार, उनकी मां किसी काम से पुराने घर पर गई थीं, इस दौरान चोरों ने मौका पाकर देर रात बंद घर सहित कमरे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी, बक्से तथा अन्य सामानों को तोड़ते हुए कीमती गहनों एवं नगद राशि की चोरी कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.