भागलपुर, दिसम्बर 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में ठंड और घने कुहासे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अचानक गिरे तापमान और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों और कामकाज के कारण मजबूरी में उन्हें ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में शाम करीब पांच बजे से लेकर सुबह दस बजे तक घना कुहासा छाया रहता है। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियां हेडलाइट जलाकर रेंगती हुई नजर आ रही हैं। कुहासे और ठंड के बावजूद छोटे-छोटे मासूम बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ठंड से राहत के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के च...