भागलपुर, अगस्त 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में शुक्रवार को छत से गिरकर अधेड़ के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान चंदनपुर गांव निवासी चरित्र यादव के 50 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार यादव के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि बिना घेरा का एक मंजिला छत से काम करने के दौरान पीड़ित अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गए थे। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ तीर्था मांझी ने बताया कि पीड़ित के कमर व पीठ में गंभीर चोट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.