भागलपुर, फरवरी 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हलसी प्रखंड के केंदी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम व स्वास्थ विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन महिला एवं बाल विकास निगम जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा, डॉ भुवन कुमार, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, फार्मेसिस्ट रमेश कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी एवं वार्डन सह शिक्षिका सरिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार एनीमिया जांच शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना व एनीमिया मुक्त समाज का निर्माण करना है। डॉ भुवन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.