सुपौल, अगस्त 5 -- कजरा, एक संवाददाता। लाखों की आबादी वाले कजरा थाना क्षेत्र की आय का मुख्य स्रोत खेती-बाड़ी एवं पशुपालन है। बड़ी संख्या में यहां के लोग पशुपालन कर अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं, लेकिन पशुओं के बीमार होने की स्थिति में उन्हें इलाज करने के लिए ग्रामीण चिकित्सकों पर आश्रित रहना पड़ता है। ग्रामीण चिकित्सकों को इलाज की कम जानकारी होने के कारण आए दिन बड़ी संख्या में पशु की मृत्यु हो जाती है। वहीं गरीब पशुपालक पैसे के अभाव में अपने पशुओं का समुचित रूप से इलाज नहीं कर पाते हैं। स्थानीय पशुपालक मिथलेश कुमार, भारत राम, गोलू कुमार,मंटू यादव, रामदेव यादव आदि ने जिला प्रशासन से कजरा में पशु अस्पताल खोलने की मांग की है। वहीं इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सह कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह , भाजपा नेता सह अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.