अररिया, फरवरी 10 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलीनगर डाकघर के अंतर्गत चननिया गांव के ग्रामीण जयराम यादव के पुत्र अमन कुमार ने एसपी अवधेश दीक्षित से अपने गुमशुदा भाई जीतेंद्र कुमार का पता लगाने की गुहार लगाई है। श्री कुमार ने इस आशय का पत्र एसपी को दिया है और एसपी ने इसे अविलंब पता लगाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया है। दिए गए पत्र के अनुसार अमन कुमार का भाई जीतेंद्र कुमार पिछले माह 16 जनवरी को मोकामा के लिए रवाना हुआ था। उसने अपनी पत्नी नीतू देवी को कहा था कि उसे वहां एक लाख तीस हजार किसी को पहुंचाना है तथा शाम तक वह लौट कर घर आ जाएगा। इसके बाद जब शाम में जीतेंद्र कुमार नहीं आया तो उसको फोन किया गया। उसका फोन बंद पाया गया। आस -पास और अन्य स्थानों पर उसकी खोज की गई। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया लेकिन उसका कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.