अररिया, फरवरी 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत संतर मुहल्ला वार्ड संख्या 13 स्थित एलआईसी प्रीमियम कलेक्शन सेंटर से हुई 93 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव से शातिर आरोपी राजन कुमार उर्फ शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की गई 66,040 रुपये की नकद राशि बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार चौधरी के आवास सह एलआईसी कलेक्शन सेंटर से एक व्यक्ति द्वारा एलआईसी प्रीमियम के रूप में जमा की गई नकद राशि चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखीसराय थाना में कांड संख्या 96/26 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई। एसपी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.