अररिया, मार्च 4 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक के पास सोमवार की शाम टोटो से धक्का लगने से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के पुरानी बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। वृद्ध की पहचान पुरानी बाजार इंग्लिश मुहल्ला वार्ड संख्या चार के स्व. एतवारी महतो के 80 वर्षीय पुत्र जनार्दन महतो के रूप में हुई है। घटना का आक्रोशित लोगों ने 112 डायल को कॉल कर कब्जा में लिए गए टोटो और उसके नाबालिग चालक को सुओर्ड कर दिया गया। घटना की लिखित सूचना मृतक के पुत्र धर्मजीत कुमार ने टाउन थाना को देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.