भागलपुर, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में जाम की समस्या एक बार फिर गुरुवार को सामने आई, जब इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर होते-होते जाम की स्थिति इतनी भयावह हो गई कि पुरानी बाजार छोटी दुर्गा मंदिर से लेकर बाजार समिति तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे बन गए कि न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। इस भीषण जाम में सबसे अधिक परेशानी परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी। परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने के लिए छात्र-छात्राएं जाम में फंसे रहे। वहीं, एंबुलेंस चालक, बीमार व्यक्ति और यहां तक कि पुलिस प्रशासन के वाहन भी जाम में घंटों उलझे नजर आए। जाम के कारण शहर की सामान्य रफ्तार थम सी गई और आम लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.