भागलपुर, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के सभी 27 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, वीक्षक व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस बल और केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराने, बाहरी तत्वों की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.