भागलपुर, अगस्त 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सचिव की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिले में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चार सामुदायिक किचन संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें दो पथुआ और दो बड़हिया प्रखंड में हैं। इन किचनों के माध्यम से प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, प्लास्टिक शीट, सूखा राशन, पशु चारा जैसी राहत सामग्रियों का वितरण भी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि अनुग्रहित राहत राशि का अनुदान पारदर्शी तरीके से और समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.