भागलपुर, फरवरी 22 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया बाजार में शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक को बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग बीच सड़क पर जमा हो गए और युवक के साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने लगे। स्थिति मॉब लिंचिंग की ओर बढ़ती, इससे पहले ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाना ले गई। थाना में पूछताछ और आवश्यक छानबीन के दौरान युवक की पहचान बेगूसराय जिला के बागड़ हसनपुर निवासी श्रीलाल साहनी के पुत्र पन्नालाल साहनी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। काफी प्रयास के बाद उसने अपना नाम और पता बताया। जिसके बाद संबंधित थाना से संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन बड़हिया थाना पहुंचे। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.