भागलपुर, अगस्त 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में बसे महादलित टोला में सोमवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वर्षों से यहां महादलित समुदाय के कुछ लोगों द्वारा रेलवे की जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी और अस्थायी घर बनाकर कब्जा कर लिया गया था। यह मामला लंबे समय से चर्चा में था, लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी। हाल ही में डीआरएम के निरीक्षण के दौरान इस अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया गया था। हिंदुस्तान अखबार ने इस विषय को लगातार प्रमुखता से उठाया और आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल खड़े किए। इस जनहित मुद्दे के प्रकाशन के बाद महज तीसरे दिन ही रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि डिवीजन से मिले स्पष्ट निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.