भागलपुर, जनवरी 29 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जैतपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन के गढ़टोला में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्थानीय निवासी राम मनोहर पासवान के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें तीन बकरी व मेमने सहित आधा दर्जन पालतू पशुओं की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से फूस व करकट के रहे घर में रखे कपड़े, बर्तन, बिछावन, खाद्यान्न सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की उठती लपटों को देख लोग राहत बचाव कार्य में जुटे। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया गया। बावजूद सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस हादसे में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में लिखित सूचन...